जय श्री दादा जी धुनीवाले....
मध्यप्रदेश का खण्डवा जिला है धार्मिक तीर्थों की नगरी...
खण्डवा जिले में श्री दादाजी दरबार संत श्री केशवानन्द जी धूनीवाले दादाजी तथा श्री हरिहरानन्द जी का मूल समाधि स्थल है। जिन्हें बडे दादाजी व छोटे दादाजी भी कहा जाता है। नर्मदा संत श्री दादाजी के इस दरबार में अनुशासन तथा सेवा का भाव दर्शनीय है। कहा जाता है यहां आने मात्र से दुखों का नाश हो जाता है। प्रतिवर्ष गुरूपूर्णिमा के पर्व पर यहां लाखों भक्त पहुंचकर श्री समाधियों पर मत्था टेकते है। गुरूपूर्णिमा के समय सम्पूर्ण खण्डवा मेजबान बनकर बाहर से आने वाले श्रध्दालुओं के लिये सेवा भाव के साथ भण्डारों का आयोजन तथा अन्य सेवायें निशुल्क प्रदान करते हैं। यहां आने वाला प्रत्येक दर्शनार्थी महानुभाव यही कहता है कि '' अद्भुत है श्री दादाजी दरबार ''
🚩🚩जय श्री दादाजी🚩🚩
बैकुण्ठ में भी ना मिले,
वो सुख दादाजी तेरे खंडवा धाम में है
कितनी भी बड़ी विपदा हो,
समाधान तो बस धुनीवाले दादाजी तेरे नाम में है।
सबके तीर्थ हैं "चारों धाम" मेरा तीर्थ एक दादाजी खंडवा धाम
भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहरजी का नाम
Comments
Post a Comment